बाराबंकी
अगानपुर पुरवा के ग्रामीण तरस रहे पानी को, टंकी बनी शोपीस

रामनगर/ बाराबंकी। करोड़ों की लागत से बनी पानी की टंकी शो पीस साबित हो रही हैl ग्रामीणों को पानी नहीं नसीब हो रहा हैl इस भीषण गर्मी में गांव वासी पानी के लिए तरस रहेl प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड रामनगर अंतर्गत अगानपुर पुरवा में लाखों की लागत से बनी पानी की टंकी शोपीस बनकर रह गई हैं। पाइप लीक हो गए हैं कई बार शिकायत करने पर भी अभी तक ना तो मरम्मत कराई गई है। ना ही सप्लाई दी जा रही है। ठेकेदार के सुस्त व्यवस्था के चलते ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी को एक पत्र भेजकर पेयजल व्यवस्था ठीक कराने की मांग की है।




