बाराबंकी
आजादी के महानायक को भावपूर्ण दी गयी श्रध्दांजलि

बाराबंकी।ब्राह्मण उत्थान महासभा द्वारा जनपद मे कई जगहों पर 1857 की क्रांति के महानायक अमर बलिदानी मंगल पांडेय को संगठन के पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया इस क्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष श्री प्रवीर कुमार मिश्र के दिशा निर्देश पर
रामनगर में श्री दीपू बाजपेयी के संयोजन में ,कुर्सी विधानसभा में श्री आनंद शुक्ल के संयोजन में व नवाबगंज विधानसभा में महामंत्री श्री विवेक अवस्थी के संयोजन में ,सआदतगंज में श्री अस्वनी मिश्र के संयोजन में श्रधांजलि अर्पित की गई

श्री प्रवीर मिश्र ने बताया कि मंगल पांडेय का बलिदान दिवस हर साल संगठन जिला मुख्यालय पर मनाता आया है परंतु इस बार कोविड के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखकर व पंचायत चुनाव के कारण धारा 144 के अनुपालन को सुनिश्चित करते हुए जिले के पदाधिकारियों को 5 लोगो के साथ विधान सभा स्तर पर कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गयी थी