
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। वन रेंज फतेहपुर क्षेत्र वन विभाग व पुलिस की मिलीभगत से जिले के ग्रामीण अंचलो मे बेखौफ होकर हरियाली पर आरा चल रहा हैं।

ताज़ा मामला वन रेंज फतेहपुर बीट बसारा क्षेत्र फतेहपुर बाराबंकी रोड अन्तर्गत ग्राम बसारा का है। जहां वनविभाग के मुताबिक 5 कल्मी आम के पेड़ का परमिट है।

(जब की बांग में केवल कीमती देशी आम के पेड़ लगें हैं जो कि काटे गए हैं)
वहीं सूत्रों के मुताबिक आम की बाग ही साफ कर दी गई है।

इस संबंध मे संबंधित वन रक्षक ने दूरभाष पर बताया कि उन्हे घटना की जानकारी है। केवल परमिट जारी पेड़ ही काटे गए हैं अगर बिना परमिट के पेड़ काटे गए हैं तो जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

जिम्मेदार लोगो के ढुलमुल रवैये से प्रतीत हो रहा है कि पहले की तरह ही यह मामला भी निपटा दिया जाएगा, लेकिन क्षेत्र मे जिस धड़ल्ले से हरे पेड़ों का अवैध कटान हो रहा है यह निश्चित रूप से पर्यावरण के लिए अपूरणीय क्षति साबित होगा।




