राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने चौथे दिन भी फीता बंधकर 2 घंटे का कार्य का किया बहिष्कार

रामसनेहीघाट बाराबंकी ।।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने चौथे दिन भी काला बांधकर 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह महामंत्री डॉक्टर मोहम्मद इस्लाम के नेतृत्व में चौथे दिन भी काला फीता बांधकर 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया अगर मांगों को पूरा नही किया गया तो 26 जुलाई को मिशन निदेशक कार्यालय उत्तर प्रदेश का पूरे प्रदेश के संविदा कर्मचारी लखनऊ में इकट्ठा होकर कार्यालय का घेराव करेंगे।
हमारी मांगे,
1- स्थानांतरण नीति को बहाल करें
2- वेतन विसंगति बहाल करें जबकि भारत सरकार इसके लिए 3% का अतिरिक्त बजट पिछले 16 सालों से दे रही है।
3- आउटसोर्सिंग नीति खत्म करें
4- कई सालों से कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों को पी ई टी (PET)परीक्षा से मुक्त रखें।
5- 25 %परसेंट कोविड-19 प्रोत्साहन राशि परमानेंट की तरह संविदा कर्मचारियों को भी मिले, बाराबंकी जिला अध्यक्ष राम प्रताप सिंह और जिला महामंत्री डॉ रईस खान ने पूरी तैयारी का जायजा लेते हुए हर ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्षों को 26 जुलाई के प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए तैयार रहने को कहा और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लखनऊ पहुंचने का आवाहन किया है




