
रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार
साहिबगंज।आज दिनांक :- 03.01.2026दिन :- शनिवार को संध्या :- 05:00 बजे पौष माह, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि के पुनीत अवसर पर साहेबगंज के स्थानीय मुक्तेश्वर धाम, सीढ़ी घाट, गंगा तट पर प्रत्येक माह पूर्णिमा तिथि के तहत वर्ष :- 2011 से लगातार आजतक इस माह जनवरी 2026 में भी “मां गंगा सेवा समिति, साहेबगंज, झारखंड” की ओर से पंडित श्री धनेश तिवारी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं मां गंगा का विधिवत पूजन कर भव्यता के साथ मां गंगा की आरती की गई। पूरा गंगा तट हर हर गंगे, जय मां गंगे , हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। तत्पश्चात भक्तजनों के बीच प्रसाद वितरण की गई।
इस शुभ अवसर पर मां गंगा सेवा समिति, साहेबगंज, झारखंड के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाण्डेय, शशि कुमार सुमन, जगनमय मिश्रा, सुरेश ओझा, अरविंद सिंह, संदीप अवस्थी, रोहित कुमार, राहुल पाठक आदि उपस्थित थे।

