Advertisement
झारखंडभारत
Trending

जल अर्पण दिवस पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन,किया गया सम्मानित।

 

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज। (झारखंड): पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, साहिबगंज झारखंड के निर्देशानुसार जल अर्पण दिवस के अवसर पर दिनांक 14 मार्च 2026 को साहिबगंज जिले के वार्ड संख्या 24 , चानन में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का उद्देश्य सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता व्यवस्था तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों को जल के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि जल जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने, जल की बर्बादी रोकने तथा वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। साथ ही लोगों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग, स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर विभाग के पदाधिकारियों ने कहा कि जल अर्पण दिवस का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में जल के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और जल संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने जल संरक्षण और स्वच्छता को अपनाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, प्लंबर तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने जल संरक्षण से संबंधित संदेशों को आम लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सके।

कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा प्लंबिंग कार्य में गुणवत्ता, सुरक्षित जल आपूर्ति, पाइपलाइन रख-रखाव तथा स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही प्लंबरों को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने में प्लंबरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उनके सहयोग से ही जल आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती है।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में भी इसके लिए लोगों को प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं गरिमामयी उपस्थिति

विज्ञापन 2

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता , वार्ड पार्षद दुलारी देवी ,गोपाल मंडल ,शांकभरी देवी, चंदना देवी, मिथुन रविदास ,अनुज पाराशर, धीरज शाह,सहायक अभियंता, सभी कनिय अभियंता, जिला समन्वयक,प्रखण्ड समन्वयक, जेएसएलपीएस दीदी, मुखिया, अभिषेक वत्स, कार्तिक, अंकित झा,फैयाज, दीपक ठाकुर, व सहयोगी संस्था- सोनू इंटरप्राइजेज के अन्य कर्मी उपस्थित हुए।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button