
रिपोर्ट :-आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। शिवसेना यूबीटी के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव एवं मीडिया प्रभारी मनोज मिश्र विद्रोही का आज युवासेना जिला प्रमुख मनोज सिंह मिंटू के नेतृत्व में जिला कार्यालय सोमैया नगर में शिवसैनिको ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया और प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए श्री विद्रोही को बधाई दी

इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश महासचिव एवं मीडिया प्रभारी मनोज मिश्र विद्रोही ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका शत प्रतिशत निर्वहन किया जायेगा और शिवसेना यूबीटी को आगे बढ़ाया जाएगा जिले के शिवसैनिको के मान सम्मान में कोई आंच नहीं आने दी जाएगी संघर्ष शिवसेना की पहचान है जनहित और समाज हित के मुद्दे पर संघर्ष जारी रहेगा

इस अवसर पर पार्टी के राम सनेही घाट तहसील प्रभारी फूल चंद्र वर्मा,तहसील प्रमुख परशुराम वर्मा त्यागी,मुकेश वर्मा,अमित कुमार,सत्यम,विष्णु, लल्ला,रिंकल,संजय,सर्वेश,
अरूण,अमन,हरीश,अंकित,लवकुश, मोदी,सुभाष,सुशील हरी, ऋषि कुम्बर, परशुराम,रफीक,विकास आदि मौजूद थे




