संदिग्ध परिस्थितियों मे 3 जानवरो की हुयी मौत

रामसनेहीघाट बाराबंकी।संदिग्ध परिस्थितियों में दो भैंस व एक पड़वा की संदिग्ध परिस्थितियों मे मृत्यु होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई शुरू की गई है। बताते चले कि कोतवाली रामसनेहीघाट की चौकी हथौधा अंतर्गत ग्राम पूरे बरजोर मजरे मेडुआ निवासी राजकिशोर सिंह पुत्र भगवान बक्श सिंह ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर 2 भैंस व एक पडवा की संदिग्ध परिस्थितियों मे मृत्यु का आरोप पडोस के ही संतोष व पवन पुत्र गण रामगोपाल सत्यनाम पुत्र विश्वनाथ पुष्पक पुत्र सत्यनाम आदि पर जहर देने का आरोप लगाया है। राजकिशोर पुत्र भगवान बक्स सिंह ने भैंसो की मौतों का जिम्मेदार सत्यनाम समेत अन्य के खिलाफ तहरीर देकर विधिक कार्यवाही किए जाने की मांग की है। ऐसा घिनौना कृत्य बेजुबान जानवरों को जहर देकर मौत की नींद सुला दिया।
सूत्र बताते है कि संतोष व पवन पुत्रगण रामगोपाल सत्यनाम पुत्र विश्वनाथ पुष्पक पुत्र सत्यनाम आदि गांव के दबंग व सरहंग व्यक्ति है अवैध कार्य करते है लम्बी पहुंच के चलते व हर्जन होने का लाभ उठाते रहते है,दबंगई का वीडियो पीड़ित के पास मौजूद है।
वहीं कोतवाली पुलिस ने धारा 429 आईपीसी के तहत नामित आरोपियों पर अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई प्रारंभ कर दिया है। बेजुबान जानवरों को मौत की नींद सुला दिया जिस पर पुलिस की पैनी नजर है, पुलिस घटना में क्या कार्यवाही करती है ये समय के गर्भ में है




