जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने बताया।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद में प्रशिक्षण 01 फरवरी से 04 फरवरी तक राजकीय इण्टर कालेज बाराबंकी के ऑडिटोरियम में प्रथम पाली प्रातः 09.30 बजे से 11.30 बजे तक एवं द्वितीय पाली 01 बजे से 03 बजे तक तथा राजकीय बालिका इण्टर कालेज बाराबंकी आवंटित कक्षों में प्रथम पाली 11.45 बजे से 12.45 बजे तक एवं द्वितीय पाली 03 बजे से 04.15 बजे तक ड्यूटी कार्ड पर अंकित कोड नम्बर के अनुसार निर्धारित तिथि एवं समय पर आयोजित किया गया है, जिसमें विभाग/कार्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों को पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के रूप में लगाई गई है जिसे निम्नानुसार नियमों/निर्देशों का पालन करते हुए अपने-अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया जाना है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन में पदीय कर्तव्य के सम्यक निर्वहन न करना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा-134 के अन्तर्गत संश्रय एवं दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शिथिलता/ अनुपस्थिति पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही एवं ए्फ0आई0आर0 दर्ज करायी जायेगी। प्रथम प्रशिक्षण में केवल पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी को नियुक्ति आदेश में अंकित कोड संख्या एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार जो 01.02.2022 से 04.02.2022 तक होगा,में प्रशिक्षण प्राप्त करना है। नियुक्ति पत्र में नाम, पदनाम एवं मोबाइल नम्बर अंकित किया गया है यदि इनमें कोई त्रुटि है तो इसकी लिखित सूचना प्रशिक्षण में ही उपस्थिति काउन्टर पर उपलब्ध करा दे। पोस्टल मतदान हेतु बैलट का फार्म 12 ड्यूटी के साथ संलग्न है प्रथम प्रशिक्षण के समय फार्म 12 अवश्य जमा करेें। इसके अतिरिक्त आधार कार्ड एवं वोटर आई0डी0, कोविड टीकाकरण मूल प्रति/छायाप्रति अवश्य लाये। सभी मतदान अधिकारियों को द्वितीय प्रशिक्षण से पूर्व निर्वाचन क्षेत्र का नाम व पार्टी संख्या युक्त ड्यूटी पत्र पुनः भेजा जायेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि समस्त विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करे ले कि वर्तमान समय में कार्यरत समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों का प्रथम डोज एवं द्वितीय डोज ले लिया है, एवं प्रीकॉशन डोज भी लगवा लेगे। यदि किसी कार्मिक को कोविड-19 लक्षण प्रतीत होते है तो वह इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी से आरटी पीसीआर की जांच कराकर प्राप्त रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। यह रिपोर्ट जिसकी अवधि मात्र दो दिन पूर्व की ही मान्य होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को निर्देशों का पालन करना है। यदि किसी कारणवश कोई अधिकारी/कर्मचारी का वैक्सीनेशन नहीं हुआ है उसे प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन कराकर अवगत कराये ताकि निर्वाचन सम्पन्न कराने में किसी प्रकार की कोई बाधा न उत्पन्न हो।




