नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाना व दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
रिपोर्ट:-रविंद्र कुमार शुक्ला
जनपद रायबरेली। आवेदिका द्वारा थाना महराजगंज पर लिखित तहरीर देकर बताया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को विपक्षी बब्बू जायसवाल बहला फुसलाकर भगा ले गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0-0041/2026 धारा 137 (2)/87 बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी हेतु प्रयास किये जा रहे थे। रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 19.05.2026 को थाना महराजगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर हरचन्दपुर मोड़ से अभियुक्त बब्बू जायसवाल उर्फ रामकुमार जायसवाल पुत्र बसन्तलाल जायसवाल निवासी थुलवासा थाना महराजगंज जनपद रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता/अपहृता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा- 64(2) बी0एन0एस0 व 5एल/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।





