Advertisement
बाराबंकी
Trending

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले की होनहार बाल वैज्ञानिक पूजा पाल को सम्मानित कर उनके हौसलों को नई उड़ान दी।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)

फतेहपुर बाराबंकी। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के झांसापुरवा में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी जिले की होनहार बाल वैज्ञानिक पूजा पाल को सम्मानित कर उनके हौसलों को नई उड़ान दी। पूजा पाल को इंस्पायर अवॉर्ड मानक प्रतियोगिता 2021-22 के तहत उनके द्वारा तैयार किए गए अभिनव “भूसा धूल रहित सेशन” मॉडल के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किया गया था।

उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के चलते उन्हें सकुरा साइंस प्रोग्राम के अंतर्गत जापान भ्रमण का भी अवसर मिला, जिसने उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण को और सशक्त बनाया।

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूजा पाल की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि आज प्रदेश की बेटियां विज्ञान, तकनीक, खेल और शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि पूजा जैसी प्रतिभाशाली छात्राएं देश और प्रदेश दोनों का नाम रोशन कर रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे पूजा के नवाचार, समर्पण और मेहनत से प्रेरणा लें और अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने का प्रयास करें।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

सम्मान पाकर उत्साहित पूजा पाल ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के हाथों उन्हें सम्मान मिलेगा।
यह उनके जीवन का सबसे गर्वपूर्ण क्षण है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया और कहा कि आगे भी वे विज्ञान के क्षेत्र पूजा की इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों और लक्ष्य स्पष्ट हो तो कोई सपना असंभव नहीं।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button