Advertisement
अयोध्याबाराबंकी

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद बाराबंकी में जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

रिपोर्ट -समित अवस्थी

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर आज दिनांक 31.10.2026 को पुलिस अधीक्षक जनपद बाराबंकी रवीना त्यागी के निर्देशन में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पायनियर मोंटेसरी कॉलेज, बाराबंकी में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन प्रभारी उ0नि0  मुन्नी सिंह द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को देश की एकता, अखंडता व भाईचारे को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई तथा युवाओं की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान बालिकाओं व महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षात्मक उपायों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, आपातकालीन सहायता के लिए 1090 (महिला पावर लाइन), 112 (इमरजेंसी नंबर), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) नंबरों की उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बाराबंकी पुलिस द्वारा समाज में सुरक्षा और राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करने हेतु ऐसे अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं।

advertisement

Related Articles

Back to top button