जालौन में रिश्तों का कत्ल! पिता पर 5 लाख की सुपारी देकर बेटे की हत्या कराने का आरोप, चार आरोपी गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जालौन। नशे की लत से परेशान होकर एक पिता ने कथित तौर पर अपने ही बेटे की हत्या की सुपारी दे दी। जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र से सामने आए इस सनसनीखेज मामले ने रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि पिता ने पांच लाख रुपये की सुपारी देकर बेटे की हत्या की साजिश रची और सुपारी लेकर आए आरोपियों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया।
बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरे में बांधकर मध्य प्रदेश के भिंड देहात क्षेत्र में फेंक दिया, ताकि वारदात के सबूत छिपाए जा सकें।

मामले का खुलासा करते हुए उरई कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
अपने ही बेटे की हत्या की साजिश में पिता पर लगे आरोपों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।




