Advertisement
बाराबंकी

हॉकी को खत्म करने में सबसे बड़ा रोल क्रिकेट का रहा है।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा/यूपी ब्रेकिंग न्यूज 

बाराबंकी। हॉकी को खत्म करने में सबसे बड़ा रोल क्रिकेट का रहा है। क्रिकेट में पहले थोड़ी मेहनत होती थी। अब ज्यादा मेहनत होने लगी है और साथ ही ग्लैमर बढ़ गया है। हॉकी को क्रिकेट ने रिप्लेस कर दिया। पहले स्कूल, कॉलेज के हर क्लास में कोई छात्र हॉकी अच्छा खेलता था, कोई फुटबाल खेलता था, तो कोई एथलीट अच्छा था। लेकिन अब क्रिकेट की चमक ने हॉकी ही नहीं बल्कि सभी देशी खेलों के प्रति लोगों का रूझान घटा दिया है। हमारी कोशिश यही है कि हॉकी का खोया हुआ वजूद वापस लाएं। और एक बार फिर बाराबंकी का कोई खिलाड़ी विश्व पटल पर तिरंगा लहराए। इसके लिए महात्मा गांधी स्पोर्टस क्लब एक अच्छा प्रयास कर रहा है। यह बात रविवार को नगर के मोहम्मदपुर में चल रहे हॉकी समर कैंप में प्रशिक्षण दे रहे सीनियर खिलाड़ी और क्लब के अध्यक्ष सलाउद्दीन किदवाई ने कही।

श्री किदवाई ने कहा कि शहर के मुकाबले देहात के लड़के बहुत मजबूत होते है। वह चुस्त-दुरूस्त होते है। उनके पास प्रतिभा है लेकिन सुविधाएं नहीं है। उनको अच्छा आहार नहीं मिलता। उनके पास खेलने के लिए अच्छी किट नहीं है। क्रिकेट के लिए लोग फौरन तैयार हो जाते हैं लेकिन हॉकी के लिए घर वाले नहीं तैयार होते। क्योंकि इस खेल में पैसा नहीं है। आज के दौर में पेशेवर होना बहुत जरूरी है। श्री किदवाई ने बताया कि अब खेल में नौकरियां नहीं है। नौकरियां दिन प्रतिदिन घट रही है। बढ़ती जनसंख्या और खिलाड़ियों की तादात के हिसाब से खेल का कोटा कम है। जब तक कोटा नहीं बढ़ेगा, तो खिलाड़ियों को अच्छा खेलने के बाद भी नौकरी नहीं मिलेगी। ऐसे में खिलाड़ियों का खेल के प्रति रूझान कम होगा। सरकारों को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए। स्कूल व कॉलेज में हॉकी, फुटबाल, क्रिकेट नहीं होता है। किट और गेम्स फंड कहां जाता है कुछ पता नहीं। बाराबंकी में कुछ स्कूल ऐसी सुविधा देते है बाकि अन्य कोई भी स्कूल ऐसी सुविधाएं नहीं देते है। इस ओर भी सरकार और प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। बताते चलें कि हॉकी समर कैंप के तीसरे सप्ताह गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा संचालित महात्मा गांधी स्पोर्टस क्लब हॉकी के अंडर-14 खिलाड़ियों को निःशुल्क हॉकी का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान यूथ आइकॉन असद साज़िद ने कैंप में नन्हें खिलाड़ी को अनुशासन व खेल भावना का पाठ पढ़ाया तथा खेल शुरू होने से पहले सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। वहीं पूर्वाेत्तर रेलवे सीनियर खिलाड़ी मुजीब अहमद ने बच्चों को हॉकी के गुर सिखाए। उन्होंने बच्चों को हॉकी का अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए फ्लिक, स्कूप, ड्राइव, जैब, ड्रिबलिंग, गेंद रोकना, शूटिंग, पासिंग और बॉल को कंटोल करना सिखाया। इस मौके पर क्लब के संस्थापक राजनाथ शर्मा, सीनियर हॉकी खिलाड़ी विजय अवस्थी, निसार अहमद, अयाज़ अंसारी, डा विक्रम कुमार, अरुण कुमार त्रिवेदी, राजेंद्र त्रिपाठी, मो अहमद सईद किदवाई, अखिलेश सैनी, अखलाद अयाज़ अंसारी, मो अरसलान, महेंद्र रावत, मो समद, महफूज अयाज़ अंसारी, मो एतिशाम, मो शहजान, तौसीफ अहमद, सचिन कुमार, अफ्फान अंसारी, रहमत अली, मो ताहा आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button