Advertisement
अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending

उन्होंने हिंसा के बजाए अहिंसा का रास्ता चुना और खुदाई खिदमदगार संगठन बनाया।

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा।

बाराबंकी। लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के राज्य समन्वयक दानिश आज़म वारसी ने देवा कस्बा, इस्माइलपुर, मामापुर तकिया, ग्वारी, सिपहिया सहित कई गांवों में निशुल्क कम्बल वितरण किया। कंबल वितरण से पूर्व उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी खान अब्दुल गफ्फार खान (बादशाह खान) की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने बताया कि बादशाह खान ने हमें इंसानियत के रास्ते पर चलना सिखाया। उन्होंने हिंसा के बजाए अहिंसा का रास्ता चुना और खुदाई खिदमदगार संगठन बनाया। उनके सघर्षमय जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। वह सादगी, त्याग, संघर्ष और समर्पण की प्रतिमूर्ति थे।

बादशाह खान की पुण्यतिथि पर कंबल वितरण करते हुए श्री वारसी ने बताया कि वह हमेशा से ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण करते है। मेरे पिता स्व फिराकुल आजम वारसी भी लोगों की खिदमत किया करते थे। इस दौरान उन्होंने गरीब, असहाय और लाचार करीब पांच सौ से अधिक लोगों को कम्बल दिया गया। मौके पर सिराज आजम, जुनैद वारसी, अमन आजम, सौम्य बनर्जी, कय्यूम प्रधान, सुहैल वारसी, विजय कुमार आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button