अवैध असलहा कारतूस सहित अभियुक्त गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
अवैध असलहा कारतूस सहित अभियुक्त गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री शिवहरि मीणा महोदय के कुशल निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर श्री विवेक त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं वाँछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर खास की सूचना पर 16.06.2021 को समय 21.45 बजे राठौर साहब की लकड़ी की टाल के सामने चौकी क्षेत्र बड़ागाँव गेट थाना कोतवाली झाँसी से अभियुक्त अंकित कुमार अहिरवार पुत्र कुंवर लाल अहिरवार निवासी 493 अम्बेडकर नगर तालपुरा थाना नवाबाद झाँसी उम्र 20 वर्ष को एक अदद देशी तंमचा 315 बोर व 02 अदद कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से बरामद नाजायज तमंचा व कारतूस के सम्बन्ध में थाना कोतवाली झाँसी पर मु 0 अ 0 सं 0 277/21 धारा 3/25 आर्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी है । गिरफ्तार अभि ० का विवरण : अंकित कुमार अहिरवार पुत्र कुंवर लाल अहिरवार निवासी 493 अम्बेडकर नगर तालपुरा थाना नवाबाद झाँसी उम्र 20 वर्ष बरामदगी का विवरण : एक अदद देशी तंमचा 315 बोर व 02 अदद कारतूस गिरफ्तार करने वाली पलिस टीम का विवरण : – उ 0 नि 0 श्री रामकुमार सिंह चौहान प्रभारी चौकी बड़ागाँवगेट थाना कोतवाली झाँसी का 0 936 अमित तिवारी चौकी बड़ागाँवगेट थाना कोतवाली झाँसी का 0 791 मंगलेश्वर सिंह चौकी बड़ागाँवगेट थाना कोतवाली झाँसी का 0 912 कमलेश चौकी बड़ागाँवगेट थाना कोतवाली झाँसी




