376 भा०द०वि० से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट:-शमीम
बहराइच । पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद बहराइच श्रीमती वृंदा शुक्ला द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण डॉ० पवित्र मोहन त्रिपाठी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय महसी श्री अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष थाना खैरीघाट संजय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 19.05.2024 को मु0अ0सं0 381/2024 धारा 376 भा0द० वि० से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गंगाराम पुत्र माता प्रसाद लोध नि० बड़हिनपुरवा दा० तिगड़ा थाना खैरीघाट बहराइच को थाना खैरीघाट के बड़हिनपुरवा तिगड़ा से गिरफ्तार कर माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो निर्देशो का पालन करते हुये गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय बहराइच के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया। गिरफ्तारी की सूचना जरिये उचित माध्यम अभियुक्त के परिजनो को प्रेषित की गयी।




