भाषण प्रतियोगिता में 25 स्कूल कालेजों के 110 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर प्रतियोगिता को ऐतिहासिक बनाया।

रिपोर्ट-:शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। संविधान दिवस पर डा भीमराव अम्बेडकर मेमोरियल सेवा समिति/पार्क-स्मारक अनुरक्षण समिति द्वारा डा अम्बेडकर छात्रावास पैसार में संविधान की प्रस्तावना की व्याख्या पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में 25 स्कूल कालेजों के 110 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर प्रतियोगिता को ऐतिहासिक बनाया।

जूनियर, माध्यमिक और स्नातक वर्ग के छात्रों ने संविधान की प्रस्तावना पर जो भाषण दिए निर्णायक मण्डल सहित स्रोताओं ने खूब तारीफ की। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत व पूर्व सांसद आनन्द प्रकाश गौतम व समिति के अध्यक्ष रत्नेश कुमार, महासचिव रामऔतार ने माला, मेडल पहनाकर, सम्मान पत्र, मोमेंटो व संविधान की पुस्तक भेंटकर पुरस्कृत किया।

जूनियर वर्ग (कक्षा-3 से 8) की प्रतियोगिता में चाइल्ड फ्रेण्डली स्कूल की कक्षा-5 की छात्रा पल्लवी ने प्रथम स्थान, इसी स्कूल की छात्र शानू द्वित्तीय स्थान तथा छात्रा अल्का ने तृतीय स्थान प्राप्त कर सबको भावुक कर दिया। वहीं माध्यमिक वर्ग (कक्षा-9 से 12) की प्रतियोगिता में जीआईसी के कक्षा-11 के छात्र ऋषभ देशमुख ने प्रथम स्थान, जीआईसी के ही कक्षा-11 के छात्र शिवा मौर्य ने दूसरा स्थान तथा श्री साईं इण्टर कालेज, शुक्लाई ब्रांच की कक्षा-9 की छात्रा प्रतिभा वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं स्नातक वर्ग की प्रतियोगिता में गंगा मेमोरियल गल्र्स डिग्री कालेज की बीए द्वित्तीय की छात्रा प्रियंका जायसवाल ने प्रथम स्थान, इसी कालेज की छात्रा प्रतिभा वर्मा ने द्वित्तीय स्थान और लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्रा हर्षिता गौतम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं वीणा सुधाकर ओझा महाविद्यालय की दो छात्राओं- निधि और मानसी पाठक, लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र मनोज कुमार को व गंगा मेमोरियल गल्र्स डिग्री कालेज की छात्रा साक्षी जायसवाल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त जूनियर वर्ग की छात्रा सोनल यादव, और माध्यमिक वर्ग में आनन्द विहार कान्वेंट इण्टर कालेज के छात्र अमन सिंह, स्नातक वर्ग के छात्र सर्वेश कुमार ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। दिन भर चली इस भाषण प्रतियोगिता में जूनियर व माध्यमिक वर्ग के निर्णायक मण्डल में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 आरएस स्वामी, वरिष्ठ अधिवक्ता, साहित्यकार इकबाल ए राही, वीणा सुधाकर ओझा महाविद्यालय के प्राचार्य डा बलराम वर्मा ने प्रतिभागियों के भाषणों का मूल्यांकन कर निर्णय दिया। वहीं स्नातक वर्ग की प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में जीजीआईसी देवा की प्रधानाचार्या सुविद्या वत्स, पूर्व उद्यान निरीक्षक, कवि अनिल कुमार श्रीवास्तव ‘लल्लू’ व आनन्द विहार कान्वेन्ट इण्टर कालेज के प्रबंधक एमडी आनन्द ने भाषणों का मूल्यांकन कर निर्णय दिया।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए जिपं अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत ने कहा कि सरकार संविधान के प्रति आस्था और विश्वास रखती है इसीलिए आज के दिन सभी कार्यालयों, स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराने का निर्णय लिया, और पहली बार ऐसा हुआ है कि सभी स्तर पर लोगों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया है। पूर्व सांसद आनन्द प्रकाश गौतम ने कहा कि इस प्रतियोगिता के द्वारा 110 बच्चों ने ही नही उस स्कूल के सभी बच्चे और अभिभावकों ने भी संविधान को पढ़ा है जो कभी नही भूल पायेंगे। इस मौके पर प्रतिभागी स्कूल/कालेज के शिक्षक व प्रधानाचार्यों डा0 मानसी यादव, डा राधेश्याम, डा0 विकास यादव, रेडक्रास चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह, डा सुविद्या वत्स, रामचन्द्र, सन्दीप कुमार, विनोद कुमार, राजेश रावत, श्यामलाल गौतम आदि शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में समिति के कोषाध्यक्ष गंगाराम, उपाध्यक्ष अमरेश बहादुर, देव कुमार गुप्ता, राजेन्द्र कनौजिया, सचिव मंशाराम कनौजिया, सदस्य कमलेश गौतम, जेएल भास्कर, दिनेशचन्द्र रावत, रामप्रगट कनौजिया, जितेन्द्र ‘जीतू’ गुप्ता, विनोद कुमार, रामदयाल, सियाराम वर्मा, रमेश चैधरी, सुशील चैधरी, जियालाल का विशेष योगदान रहा।




