Advertisement
बाराबंकी

गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 03 वांछित अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी।थाना असंद्रा पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 03 वांछित अपराधियों को किया गया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जनपद में वांछित अभियुक्तों एवं इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है , जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी / दक्षिणी के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण व थाना प्रभारियों के नेतृत्व में अभिसूचना एकत्रित कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक असन्द्रा श्री शिवाकान्त त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 02.06.2021 को अभिसूचना विकसित करते हुए थाना असन्द्रा पर पंजीकृत मु 0 अ 0 सं0 181/21 धारा 3 ( 1 ) यूपी गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. राकेश पुत्र मुरई निवासी ग्राम सलेमपुर थाना असंद्रा जनपद बाराबंकी 2. विजय पुत्र रामनेवाज 3. अवधेश पुत्र रामनेवाज निवासीगण मोहम्मदपुर उपाध्याय थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी को ग्राम पठकनपुरवा तिराहा से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं , जिसके विरुद्ध जनपद बाराबंकी में कई आपराधिक मामलें पंजीकृत हैं । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त – 1. राकेश पुत्र मुरई निवासी ग्राम सलेमपुर थाना असंद्रा जनपद बाराबंकी । 2. विजय पुत्र रामनेवाज निवासी ग्राम मोहम्मदपुर उपाध्याय थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी । 3. अवधेश पुत्र रामनेवाज निवासी ग्राम मोहम्मदपुर उपाध्याय थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी । पुलिस टीम 1.प्रभारी निरीक्षक असन्द्रा श्री शिवाकान्त त्रिपाठी जनपद बाराबंकी । 2. उ 0 नि 0 श्री अवधेश सिंह यादव थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी । 3. का 0 ऋषभ अहलावत , रि 0 का 0 मुनि शर्मा थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी । 4. का 0 विपिन पाण्डेय , का 0 मनोज कुमार गौड़ थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button