चाकू से हमले का आरोपी गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जनपद उन्नाव पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी पुरवा के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पुरवा पुलिस द्वारा चाकू से हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।आज दिनांक 29.07.2021 को वादी श्री संदीप शुक्ला पुत्र महादेव नि 0 मो 0 पीरजादीगढ़ी कस्बा व थाना पुरवा जनपद उन्नाव ने थाना पुरवा में तहरीर दी कि मकसूद पुत्र शमशुलहक नि 0 मो 0 दलीगढ़ी थाना पुरवा जनपद उन्नाव द्वारा मेरे ऊपर जान से मारने की नियत से चाकू से हमला किया गया , जिससे वादी बेहोश हो गया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पुरवा में मु 0 अ 0 सं 0 245/21 धारा 308/324 भा 0 द 0 वि 0 पंजीकृत किया गया । आज दिनांक 31.07.2021 को मुखबिर की सूचना पर वाछित अभियुक्त मकसूद पुत्र शमशुलहक नि 0 मो 0 दलीगढ़ी थाना पुरवा जनपद उन्नाव को बस स्टाप पुरवा से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियक्त का नाम व पता:-
मकसूद पुत्र शमशुलहक नि० मो ० दलीगढ़ी थाना पुरवा जनपद उन्नाव
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1. उ 0 नि 0 श्री अमर सिंह
2. हे 0 का 0 घनश्याम सरोज




