Advertisement
उत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending

बाबा की बाग में पराली के ढेर से मिला व्यक्ति का शव क्षेत्र में फैली सनसनी।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

बाराबंकी। तहसील फतेहपुर क्षेत्र मीरनगर गांव में मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने बाबा की बाग में पराली के ढेर में एक व्यक्ति का शव देखा, इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मीरनगर निवासी राज मल (45) पुत्र रमेश चंद्र यादव के रूप में हुई।

मृतक के गले पर नुकीले हथियार से घाव के निशान पाए गए हैं,शव देखकर प्रतीत हो रहा था कि कहीं और हत्या कर शव को पुआल के ढेर के निकट लाकर डाला गया है।

जानकारी के अनुसार, राज मल बीती रात शौच के लिए घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। सुबह ग्रामीणों ने उनका शव पराली के ढेर में पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन 3

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,प्रारंभिक जांच में यह मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का प्रतीत हो रहा है, मृतक के भाई लालाजी ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने अज्ञात लोगों पर राज मल की गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन 4

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन 5

राज मल अपने पीछे एक विवाहित बेटी नैन्सी और एक बेटा प्रींशू छोड़ गए हैं। घटना से परिवार में शोक का माहौल है और गांव में भी गमगीन स्थिति बनी हुई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और गांव में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर मौजूद

तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ जगतराम कनौजिया ने मौका-मुआयना किया और मामले की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के पुत्र से एकांत मे बात कर मामले की जानकारी ली तथा घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button