जूम एप के माध्यम से व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के माननीय राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी की अध्यक्षता में एक बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुई।

जूम एप के माध्यम से व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के माननीय राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी की अध्यक्षता में एक बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुई।
रिपोर्ट शिवा वर्मा संपादक
आज दिनांक-29.05.2021 को जूम एप के माध्यम से व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के माननीय राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी की अध्यक्षता में एक बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुई। जिसमें प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार यादव, राजकीय आई0टी0आई0 एवं एम0आई0एस0 मैनेजर उ0प्र0 कौशल विकास मिशन व निजी आई0टी0आई0 के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य की बैठक निदेशक महोदय, श्री कुणाल सिल्कू तथा संयुक्त निदेशक(प्रशि0/शिक्षु), अयोध्या मण्डल, अयोध्या की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
इस बैठक में कोविड-19 के कारण उत्पन्न हुई समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ। इस बैठक में मुख्य मुद्दा आई0टी0आई0 के प्रशिक्षार्थियों के ऑनलाइन प्रशिक्षण के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी जिसमें संयुक्त निदेशक, श्री डी0के0 सिंह ने कहा आई0टी0आई0 के प्रशिक्षार्थियों को के प्रशिक्षण हेतु यूट्यूब लिंक तथा जूम ऐप के माध्यम से थ्योरिटिकल प्रशिक्षण सम्बन्धित व्यवसाय अनुदेशकों द्वारा प्रदान कराया जा रहा है तथा जिन प्रशिक्षार्थियों के पास एन्ड्रायड फोन नहीं है उन्हें सम्बन्धित व्यवसाय अनुदेशकों द्वारा फोन करके उनको प्रशिक्षण प्रदान कराया जा रहा है।
कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए बैठक में संयुक्त निदेशक द्वारा आई0टी0आई0 में प्रशिक्षार्थियों के प्रशिक्षण तथा आगामी सत्र में अधिक से अधिक प्रवेश हेतु रणनीति पर चर्चा की गयी। साथ ही संयुक्त निदेशक महोदय नें कोविड-19 में कर्मचारियों की हुई मृत्यु के बारे में भी माननीय मंत्री जी के समक्ष विचार रखा जिस पर उन्होनें कहा हमारी सरकार कोविड-19 में हुए मृतक कर्मचारियों के प्रति अतिसंवेदनशील है और मृतक परिवार को यथा संभव तत्काल मदद किये जाने के निर्देश हैं। संयुक्त निदेशक (प्रशि0/शिक्षु0), अयोध्या मण्डल अयोध्या व निजी आई0टी0आई0 के संचालकों ने इस बैठक में अपनी अहम भूमिका निभाई तथा सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इसके बाद माननीय मंत्री जी ने जनपद में बन रहे नए आईटीआई भवनों की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही मंत्री जी ने नोडल अधिकारियों से बात करते हुए कहा कि कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत जो छात्र-छात्राएं हेल्थ सेक्टर में अपनी भागीदारी देना चाहते हैं, उन्हें भारत सरकार की ओर से अप्वांइट ट्रेनर एक माह का स्वास्थ्य सम्बन्धी प्रशिक्षण देगें। इसके बार संयुक्त निदेशक द्वारा ड्युअल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग के बारे में माननीय मंत्री जी को बताया कि जनपद में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के चिन्हित व्यवसायों में डी0एस0टी0 स्कीम हेतु जनपद में स्थित अधिष्ठानों से एम0ओ0यू0 करा लिये गये हैं, जिसके अन्तर्गत शीघ्र अतिशीघ्र प्रशिक्षण प्रदान कराया जायेगा।
इस अवसर पर बैठक के अन्त में संयुक्त निदेशक व माननीय मंत्री जी ने यह आश्वासन दिया कि आई0टी0आई0 के प्रशिक्षण में और बेहतर सुधार किया जायेगा जिससे आम जनमानस को तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ अधिक से अधिक मिल सके। वर्चुअल बैठक में नोडल प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार यादव सहित आदि उपस्थित रहे।




