30 वर्षीय युवक की हत्या हत्या के बाद हत्यारों ने शव को पेड़ से लटकाया।

30 वर्षीय युवक की हत्या हत्या के बाद हत्यारों ने शव को पेड़ से लटकाया।
रिपोर्ट:-शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। मंगलवार की रात खेत मे पानी लगा रहे 30 वर्षीय युवक की हत्या हत्या के बाद हत्यारों ने शव को पेड़ से लटकाया। युवक की खोजबीन में जुटे परिजनों को बुधवार की सुबह जब 30 वर्षी युवक का शव मिला तो गांव में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना पर एसपी ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद मामले के खुलासे के लिए टीमो का गठन किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थाना अंतर्गत उतरावां गांव निवासी नीरज रावत उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र छंगा रावत मंगलवार को अपने बड़े भाई मीनू व छोटे भाई सूरज के साथ खेत मे पानी लगा रहा था। देर शाम मीनू व सूरज घर चले आये, लेकिन नीरज थोड़ी देर में घर आने की बात कहकर खेत मे ही रुक गया। काफी रात तक नीरज के घर न आने पर परिजनों ने मृतक के मोबाइल पर फ़ोन किया तो मोबाइल बंद बता रहा था।
जिसके बाद किसी अनहोनी की आशंका में परिजन ने नीरज की खोजबीन शुरू कर दी।

बुधवार की सुबह गांव से थोड़ी दूर स्थित देव स्थान के पास सागर वर्मा के मक्के के खेत मे खून से सने नीरज के कपड़े व चप्पल मिलते ही हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की तो मक्के के खेत से करीब 300 मीटर दूर स्थित उदयभान सिंह के खेत मे लगे नीम के पेड़ पर नीरज का शव रस्सी के सहारे लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही बाराबंकी एसपी दिनेश कुमार सिंह व सीओ फतेहपुर डॉक्टर बीनू सिंह ने फील्ड यूनिट व पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के परिजनों से पूछताछ की।
बाराबंकी एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट तौर पर हत्या का मामला है। हालांकि परिजनों ने किसी से रंजिश की बात नही बताया है, लेकिन फ़ील्ड यूनिट व क्राइम ब्रांच समेत कई टीमो को लगा कर घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।


