48 उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर छापे डाले गये, 17 उर्वरक के नमूने ग्रहित किये गये तथा 5 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया
स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी।जिला कृषि अधिकारी, बाराबंकी द्वारा बताया गया कि उर्वरकों की गुणवत्ता एवं अधिक दर पर बिक्री की जांच हेतु जिलाधिकारी बाराबंकी के निर्देश पर जनपद में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर कृषि एवं सहकारिता विभाग की तहसीलवार गठित टीमों द्वारा 48 उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर छापे डाले गये, 17 उर्वरक के नमूने ग्रहित किये गये तथा 5 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया।
तहसील नवाबगंज में उपकृषि निदेशक, बाराबंकी द्वारा 20 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापा डाला गया, 7 नमूना ग्रहित किया गया। तहसील फतेहपुर/नगर में जिला कृषि अधिकारी बाराबंकी द्वारा 18 प्रतिष्ठानों पर छापे डाले गये तथा 09 नमूने ग्रहित किये गये तथा मेसर्स आंचल खाद भण्डार-मिठवारा का अभिलेख अपूर्ण पाये जाने पर तथा मेसर्स अमीन एण्ड कम्पनी, आमिर खाद भण्डार-सुढ़ियामउ तथा दीक्षित खाद भण्डार-रामनगर का प्रतिष्ठान बन्द पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया।
तहसील रामसनेहीघाट/सिरौलीगौसपुर में भूमि संरक्षण अधिकारी, कुर्सी द्वारा कुल 10 छापे डाले गये, 01 नमूना ग्रहित किया गया। तहसील हैदरगढ़ में भूमि संरक्षण अधिकारी-गोमती द्वारा 10 बिक्री केन्द्रों पर छापा डाला गया। जिला कृषि अधिकारी, बाराबंकी द्वारा जनपद के समस्त विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने प्रतिष्ठान पर रेट/स्टाक बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रतिदिन प्रदर्शित करें तथा पीओएस मशीन से ही निर्धारित दर पर उर्वरक की बिक्री करें तथा अभिलेख अद्यतन पूर्ण रखें, जिस पर कृषक के हस्ताक्षर भी करायें।




