Advertisement
उत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending

गर्भाधान एवं प्रसवपूर्व निदान तकनीक व महिलाओं के कल्याण और महिला स्वच्छता सैनेटरी पैड से संबंधित जागरूकता शिविर आयोजित।

 

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के मंशानुसार श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में माह अक्टूबर 2025 के प्लान आफ एक्शन के अन्तर्गत आज दिनांक-30.10.2025 को पूर्व गर्भाधान और प्रसवपूर्व निदान तकनीक अधिनियम 1994 एवं महिलाओं के कल्याण और महिला स्वच्छता एवं सैनेटरी पैड से संबंधित जागरूकता विषय पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अतिरिक्त, डा0 अरूना सिंह स्त्री एवं प्रसूति विभाग, एस0पी0 तिवारी अस्पताल प्रबन्धकअस्पताल के कर्मचारीगण, आम जनमानस एवं अन्य कर्मचारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी शामिल हुये।

श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा बताया गया कि पूर्व गर्भाधान और प्रसवपूर्व निदान तकनीक अधिनियम 1994, जिसे हम संक्षेप में पीसीपीएनडीटी अधिनियम कहते हैं यह अधिनियम भारत सरकार द्वारा इस उद्देश्य से बनाया गया था कि किसी भी भू्रण का लिंग परीक्षण गर्भधारण से पहले या गर्भ के दौरान कानूनी रूप से प्रतिबंधित किया जा सके। हम सभी जानते हैं कि पहले के समय में समाज में लड़कियों के प्रति भेदभाव बहुत अधिक था। बेटा पैदा हो, यही इच्छा कई परिवारों में प्रमुख होती थी। इसी मानसिकता के कारण लड़कियों की हत्या गर्भ में ही होने लगी। यह एक सामाजिक अपराध ही नहीं, बल्कि मानवता के विरुद्ध पाप है। इस भयावह स्थिति को रोकने के लिए ही सरकार ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम, 1994 लागू किया। इस कानून के तहत कोई भी चिकित्सक या अस्पताल भ्रूण का लिंग परीक्षण नहीं कर सकता है। कोई भी व्यक्ति लड़का या लड़की जानने की कोशिश नहीं कर सकता है। ऐसा करने पर तीन साल तक की कैद और जुर्माना दोनों का प्रावधान है साथ ही दोषी डॉक्टर का पंजीकरण रद्द किया जा सकता है। यह कानून केवल दंड देने के लिए नहीं बना है, बल्कि हमें यह सिखाता है कि लड़का और लड़की दोनों समान हैं। दोनों को जीने का समान अधिकार है। एक बेटी ही माँ, बहन, पत्नी और समाज की शक्ति बनती है। यदि बेटियाँ नहीं होंगी तो आने वाली पीढ़ियाँ ही समाप्त हो जाएँगी इसलिए आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें किसी भी परिस्थिति में भू्रण का लिंग परीक्षण नहीं कराएँगे। अपने आस-पास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को आगे बढ़ाएँगे।

डा0 अरूना सिंह स्त्री एवं प्रसूति विभाग, ने कहा कि आज मैं आप सभी को एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर जागरूक करना है कि और वह विषय है महिलाओं का कल्याण और महिला स्वच्छता, विशेष रूप से सैनेटरी पैड के प्रयोग की जागरूकता। एक स्वस्थ समाज की नींव तभी मजबूत हो सकती है जब हमारी माताएँ, बहनें और बेटियाँ स्वस्थ हों। महिला स्वच्छता केवल व्यक्तिगत विषय नहीं है, बल्कि यह पूरे परिवार और समाज के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ मुद्दा है। हमारे देश में आज भी कई स्थानों पर मासिक धर्म (पीरियड्स) के बारे में खुलकर बात नहीं की जाती। शर्म या झिझक के कारण बहुत सी महिलाएँ इस विषय पर जानकारी नहीं ले पातीं और अस्वच्छ साधनों का प्रयोग करती हैं, जिससे संक्रमण, बीमारियाँ और स्वास्थ्य समस्याएँ बढ़ जाती हैं। इन्हीं समस्याओं से बचने के लिए सैनेटरी पैड का उपयोग बहुत आवश्यक है। यह स्वच्छ, सुरक्षित और स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी होता है। सरकार भी महिलाओं को सैनेटरी पैड सुलभ दरों पर उपलब्ध कराने के लिए अनेक योजनाएँ चला रही है। महिला कल्याण का अर्थ केवल सहायता देना नहीं है, बल्कि उन्हें स्वावलंबी, शिक्षित और स्वस्थ बनाना है।

विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डा0 विश्वास चन्द्र बाल रोग विशेषज्ञ के द्वारा किया गया।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button