विजयी होने के उपरान्त विधान सभा का सकारात्मक विकास करेगें साथ ही जनता की समस्याओं व पीड़ा का निदान करेगें।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी। सदर सीट बाराबंकी से शिवसेना प्रत्याशी राज परीक्षित सिंह ने अपने समर्थकों के साथ उपजिलाधिकारी कार्यालय नवाबगंज में अपना नामाकंन पत्र दाखिल किया।इस अवसर पर शिवसेना प्रत्याशी श्री सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य बाराबंकी की शिव पार्वती रूपी जनता जार्नदन की सेवा करना है और विजयी होने के उपरान्त विधान सभा का सकारात्मक विकास करेगें साथ ही जनता की समस्याओं व पीड़ा का निदान करेगें।
इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही, जिला वरिष्ठ उपप्रमुख कमलेश सिंह चौहान, युवा सेना जिला प्रमुख मनोज सिंह मिन्टू, युवा सेना अयोध्या मण्डल उपप्रमुख, सवेन्द्र प्रताप सिंह, व्यापार सेना जिला प्रमुख सुशील जायसवाल उर्फ बब्लू, विद्यार्थी सेना जिला प्रमुख द्विव्य प्रकाश पाठक, रक्षित तिवारी, हेमेन्द्र प्रताप सोनी, अशोक कुमार, पण्डित दिलीप मिश्रा, चन्द्रशेखर, रविशंकर, राकेश, गौरी शंकर, चन्द्र प्रकाश आदि शिवसैनिक उपस्थित थे।




