लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई गई जयंती एकता,अखंडता की दिलाई गई शपथ।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर आयोजित (एकता दौड़) में मुख्य अतिथि माननीय मंत्री सतीश शर्मा एवं मा. एमएलसी अंगद सिंह जी व पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के उत्साही नौजवानों के साथ भिटरिया चौराहा से रामसनेहीघाट तहसील तक जोश और उमंग के साथ भाग लिया।दौड़ के विजयी प्रतिभागियों को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।हजारों युवाओं की भागीदारी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और समरसता का अद्भुत संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा दिलीप मिश्रा जी, पवन सिंह (रिंकू),भाजपा नेता जवाहर लाल वर्मा जी, मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह जी, सुरेंद्र मिश्रा जी, संदीप त्रिपाठी जी,श्री पवन वर्मा जी, अभिषेक मौर्य जी,नि. मंडल अध्यक्ष विवेक तिवारी जी, मुलायम सिंह यादव जी, वीरेंद्र पांडेय जी, रूपेश प्रताप सिंह लकी जी सहित सभी पार्टी पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण, सम्मिनित गणमान्यजन, उपस्थित रहें।यह आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और प्रेरणा का प्रतीक बना। कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को हृदय से आभार एवं धन्यवाद दिया गया।




