पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार , कब्जे से एक तमंचा मय कारतूस बरामद

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार , कब्जे से एक तमंचा मय कारतूस बरामद ।पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है , जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी / दक्षिणी के निर्देशन व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । दिनांक 15.05.2021 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शैलेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र प्रताप बहादुर सिंह निवासी महार्षि नगर , कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी , मूल निवासी मनोरथपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को बड़ेल गांव के पास , कोतवाली नगर से गिरफ्तार किया गया । तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 02 कारतूस बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु 0 अ 0 सं 0 466/2021 धारा 3/25 आर्स एक्ट पंजीकृत किया गया । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त वर्मा पुत्र प्रताप बहादुर सिंह निवासी महार्षि नगर , कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी , मूल निवासी मनोरथपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ।
बरामदगी
1.01 तमंचा 12 बोर
2. 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर
पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री पंकज कुमार सिंह कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।
2. उ 0 नि 0 श्री शशिकान्त सिंह कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।
3. हे 0 का 0 रामेश्वर प्रताप सिंह कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।
4. का 0 दिनेश सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी । शैलेन्द्र कुमार पुलिस




