Advertisement
बाराबंकी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक हुई आयोजित’

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा/यूपी ब्रेकिंग न्यूज़

बाराबंकी। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जनपद में कराये जा रहें निर्माण कार्योध्मरम्मत कार्यो में प्रगति की स्थिति, अपूर्ण निर्माण कार्यो को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाना, पूर्ण कार्योध्भवनों को कार्यदायी संस्थाओं द्वारा सम्बंधित विभाग को हैंडओवर किया जाना, निर्माणाधीन कार्यों में लागत के सापेक्ष बजट की उपलब्धता आदि से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा बैठक डीआरडीए गांधी सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा 50 लाख से अधिक लागत की पूर्णध्अपूर्ण परियोजनाओं की भी समीक्षा सम्बंधित कार्यदायी संस्थाओं के साथ की गयी। निर्माण कार्यो की समीक्षा के दौरान 10 वीं वाहिनी पीएसी में 200 व्यक्तियों की क्षमता के बैरक का निर्माण कार्य, आई टी आई बनीकोडर, आईटीआई सिरौलीगौसपुर, विकास खण्ड पूरेडलई के ग्राम खेतासराय (पंसारा) में राजकीय इण्टर कालेज का निर्माण, विकास खण्ड मसौली के ग्राम भयारा में राजकीय इण्टर बालिका इण्टर कालेज का निर्माण, अग्निशमन केन्द्र रामनगर के आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य, रामनगर में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना का कार्य, सिरौलीगौसपुर में सरयू/घाघरा नदी दायें तट पर स्थित अलीनगर- रानीमऊ बांध के बाढ़ सुरक्षा कार्य की परियोजना, विकास खण्ड दरियाबाद में आवासीय/अनावसीय भवनों का निर्माण, विभिन्न ब्लॉको में कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में होस्टल एवं एकेडमिक ब्लाक का निर्माण कार्य , रामसनेही घाट में मवई- सुबेहा मार्ग पर गोमती नदी पर सिल्हौर घाट पर सेतु का निर्माण आदि में प्रगति, गुणवत्ता एवं सम्बंधित विभागों को हैण्डओवर किये जाने आदि से सम्बंधित बिन्दुओं पर कार्यदायी संस्थाओं से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था वक्फ विकास निगम की प्रगति धीमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि कार्यदायी संस्था निर्माण कार्यो में तेजी लाये, गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होने कहा कि जिन कार्यो पर लागत का पूरा धन प्राप्त हो गया है उन परियोजनाओं को अविलम्ब पूरा करा लिया जाए। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे समय- समय पर निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण करें तथा समय से कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान यह भी देखे कि कितने श्रमिक मौके पर मिले। जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी है, हैंडओवर नहीं करायी गई है, उनको शीघ्रता से हैंडओवर करा दिया जाये।

विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री मती एकता सिंह, जिला विकास अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, परियोजना अधिकारी डूडा, जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सहित सी०एन०डी० एस०यू०पी० सिडको, पुलिस आवास निगम, राजकीय निर्माण निगम सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहें।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button