Advertisement
बाराबंकी
Trending

जाना सबको है एक दिन आखिर, क्यों न जय हिन्द बोलकर जाएँ’’ (गीतकार जगजीवन मिश्र)

 

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।

बाराबंकी। ‘‘जाना सबको है एक दिन आखिर, क्यों न जय हिन्द बोलकर जाएँ’’ गीतकार जगजीवन मिश्र ने जैसे ही यह पंक्तियां पढ़ीं तो धनोखर चौराहा चन्द्रशेखर आजाद अमर रहे के नारे से गूंज उठा।

उल्लेखनीय है कि अखण्ड भारतीय युवा क्रांति संगठन एवं यूनिक सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर धनोखर चौराहे पर सप्तम् अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शीला सिंह तथा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पंकज गुप्ता ‘पंकी‘ ने मां सरस्वती व महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया। इसके उपरांत देश व समाज के प्रति सच्ची लगन से सेवा करने वाले महानुभावों को सम्मानित किया गया,

विज्ञापन

विज्ञापन 2

इस क्रम में साहित्य क्षेत्र में योगदान के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामबहादुर मिश्र, शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सी.बी. सिंह शिक्षक उ0प्रा0वि0 धौरमऊ देवा, पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र में आशीष जयकरन नाथ वर्मा, युवा उद्यमी मनोज यादव, युवा प्रेरणा के लिए सिद्धार्थ कनौजिया अध्यक्ष इण्डियन स्टूडेंट पॉवर, समाज सेवा के लिए संजय जैन को सम्मानित किया गया।
कवि सम्मेलन में काव्यपाठ करते हुए अनूप प्रतापगढ़ी ने कहा ‘‘नही चाहिए जग ये सारा मुझे, बहुत है सहारा तुम्हारा मुझे, कमाना पडेगा यहाँ इक हुनर, कहाँ तक कोई दे गुज़ारा मुझे’’।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

इसके अलावा कवि आलोक गंजरहा ने अपनी रचना पढ़ी ‘‘मेरी प्रेम कहानी में है संकट बहुत बड़ा, उल्फत का मेरी रंग किसी पर नहीं चढ़ा’’। कवि धनञ्जय शाश्वत प्रयागराज ने सुनाया ‘‘मुर्गा नोचे बिना जिनका बीतता ना दिन, गौरैया बचाओ अभियान पर वो जोर दे रहे’’। कवि योगेश चौहान लखनऊ ने पढ़ा ‘‘मन का बसंत मन में ही आज बैठकर, गा रही है रंग व गुलाल की रुबाइयां’।

विज्ञापन 5


इस मौके पर रमेश चंद्र कुरील, बृजेश सिंह, भरत लाल सिंह, अजय सिंह गुरु जी, विक्की पहलवान, आयुष गुप्ता, इं0 दिलीप वर्मा चेयरमैन जगमग इण्डस्ट्रीज, उत्तम कौशल, अनुपम कुमार वर्मा, पंकज कंवल, मनोज कुरील, प्रवीण राठौर, विजय शंकर, सुरेन्द्र सोनी, नयन वैश्य, संभव जैन, आशीष नाग, रिंकू नाग, अनुज गुप्ता, शनि यादव, देवांग जैन, राघवेन्द्र शुक्ला, क्षितिज श्रीवास्तव, संजीव जायसवाल, मनोज जायसवाल, अभिषेक सोनी, प्रखर दीक्षित, रवि जायसवाल, संदीप, अमन, रंजीत, अभिषेक गुप्ता, गुफरान, यश तिवारी आदि मौजूद रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button