पुलिस द्वारा नवनिर्वाचित पंचायत सदस्य , ग्राम प्रधान , क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ गोष्ठी कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने व लाकडाउन के नियमों का पालन करने तथा शासन – प्रशासन के आदेशों निर्देशों से कराया गया अवगत

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
सिद्धार्थनगर थाना- मिश्रौलिया पुलिस द्वारा नवनिर्वाचित पंचायत सदस्य , ग्राम प्रधान , क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ गोष्ठी कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने व लाकडाउन के नियमों का पालन करने तथा शासन – प्रशासन के आदेशों निर्देशों से अवगत कराया गया । श्री अशोक राय , प्रभारी पुलिस अधीक्षक , जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में लाकडाउन , आगामी त्यौहार के संबंध में श्री सुरेश चंद्र रावत , अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में श्री रमेश चंद्र पाण्डेय , पुलिस उपाधीक्षक इटवा व श्री अजय कुमार सिंह , प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया के नेतृत्व में आज दिनांक 07.05.2021 को थाना क्षेत्र के सभी वर्तमान ग्राम प्रधान तथा ग्राम चौकिदारो के साथ मिटींग किया गया तथा सभी लोगो से क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये तथा लाकडाउन के नियम का पालन करने के लिये बताया गया । शासन – प्रशासन व उच्चाधिकारीगण के आदेश – निर्देश से अवगत कराया गया ।




