Advertisement
अब तकअभी तकसिद्धार्थनगर

जिलाधिकारीके अध्यक्षता में तथा मुख्य विकास अधिकारी के उपस्थिति में 25 लाख से ऊपर की परियोजनाओ की प्रगति समीक्षा बैठक अम्बेडकर सभागार में हुई सम्पन्न

सिद्धार्थनगर- विजय पाल चतुर्वेदी

विकास कार्यो एवं 25 लाख से ऊपर की परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता तथा मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थिति में अम्बेडकर सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन गौशाला का निर्माण कार्य पूर्ण कराने निर्देश दिया गया तथा पशुओ का टीकाकरण कराने का भी निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि आयुष्मान भारत योजना के गोल्डेन कार्ड बनवाने का निर्देश दिया गया तथा पात्र लाभार्थियों का इलाज कराने तथा उनका क्लेम जनरेट कराने का भी निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से डाक्टरों की तैनाती तथा दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। स्वच्छ भारत मिशन के अंन्तर्गत शौचालय की जियो टैंगिग कराने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत शासन द्वारा प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को पेंशन का सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया। उप कृषि निदेशक ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद में खाद उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने फसल बीमा योजना का लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिषन (राष्ट्रीय अन्धता निवारण कार्यक्रम), राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (बाल स्वास्थ्य गारन्टी योजना),प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिषन (जननी सुरक्षा योजना), तथा अन्य विभागों के प्रगति की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं/विभागों के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी निर्माण कार्य कराये जाए वह गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों के कार्यो की शिकायतों की जांच करने हेतु नामित जांच अधिकारियों को निर्देश दिया कि सम्बन्धित ग्राम प्रधानों की जांच कर रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराये। जिलाधिकारी ने सरकारी विभागो के सभी कार्यालयाध्यक्षों केा निर्देश दिया कि जिन विभागो का विद्युत बिल बकाया है उसका तत्काल भुगतान कराये। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त पी0डी0 सन्त कुमार, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह,जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी,उपकृषि निदेशक लालबहादुर यादव,जिला कृषि अधिकारी सी0पी0सिंह,जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 राहुल गुप्ता,जिला दिव्यांग जनसश्क्तीकरण अधिकारी एजाजुल हक,जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास,जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभागी कुलकर्णी,अधिशासी अभियन्ता जल निगम पवन कुमार यादव, अधि0अभि0 लो0नि0वि0 (प्रा0ख0) सिद्धार्थनगर,नलकूप, सिंचाई निर्माण खण्ड, तथा समस्त कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर और उनके अधीनस्थ तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहेे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button