Advertisement
आजमगढ़

चोरी गयी मोटरसाइकिल के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

आजमगढ़ 22.09.2021 को लिखित तहरीर दिया गया कि 22.09.2021 को दिन मे 11.00 बजे भोगइचा चाँदनी चौक से वादी की मोटर साइकिल UP50BR 9960 सुपर स्प्लेण्डर को अज्ञात चोरो द्वारा चुरा लेने के सम्बन्ध मे दाखिल किये कि दाखिला तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 145/2021 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात चोर के पंजीकृत होकर अभियोग की विवेचना उ0नि0 राजीव कुमार सिंह द्वारा की जा रही थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चोर, लुटेरे, नकबजन आदि की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज दिनांक- 25.09.2021 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी बूढनपुर के निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष अहरौला के कुशल नेतृत्व में मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी गयी मोटरसाइकिल का खुलाशा करते हुए अभियुक्त 1. आकाश पुत्र रामबचन साकिन भोगइचा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ व 2. बृजेश यादव पुत्र बृजभान यादव साकिन नान्हूशाह थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश मे आया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उ0नि0 राजीव कुमार सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आकाश पुत्र रामबचन साकिन भोगइचा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को खजुरी बाजार से दिनांक 25.09.2021 को समय करीब 04.45 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त आकाश के कब्जे से माल मसरूका चोरी की मोटरसाइकिल UP50BR 9960 सुपर स्प्लेण्डर की बरामदगी की गयी। मौके से अभियुक्त बृजेश यादव पुत्र बृजभान यादव साकिन नान्हूशाह थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ भागने मे कामयाब हो गया। जिसकी गिरफ्तारी हेतु दबिश व तलाश जारी है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0सं0 145/2021 धारा 379/411 भादवि थाना अहरौला आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1- आकाश पुत्र रामबचन साकिन भोगइचा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष
बरामदगी-
1- एक अदद मोटर साइकिल UP50BR 9960 सुपर स्प्लेण्डर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1- उ0नि0 राजीव कुमार सिंह, का0 राकेश यादव, थाना अहरौला आजमगढ़
2- का0 उमेश गौड़ थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ थाना अहरौला आजमगढ़

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button