Advertisement
आजमगढ़

जान से मारने की नियत से गोली चलाने वाला शातिर बदमाश व उसके अन्य 02 साथी गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

आजमगढ़।थाना-अहरौला कृष्णा यादव पुत्र श्री राजेन्द्र यादव ग्राम हाँसापुर कला पोस्ट अहरौला, जनपद आजमगढ़ ने शिकायत दर्ज करायी कि मेरी दुकान अहरौला बाई पास पर कालिका परइया ढाबा के नाम से है । मेरी दुकान पर दिनाँक 04/09/21 को समय लगभग 09.00 बजे रात्रि में चार पहिया वाहन से (वाहन संख्या UP45AD6950) सतीश रंजन गौड़ पुत्र हरिलाल गौड़ ग्राम सुकरौली, थाना जैतपुर जिला.अम्बेडकर नगर एवं तीन अज्ञात लोग आये और चार प्लेट भोजन लगाने के लिये कहे उन चार लोगों ने बैठकर भोजन किया उसके बाद जब मैं उन लोगों से भोजन का दाम मांगा तो उन लोगों ने गाली देना शुरू किया और ढाबे पर जितना भी खाद्य समाग्री था उसे फेकने लगे और कुर्सी, ब्रेन्च को तोड़ने लगे । जब मै और मेरे सहायक मिश्रीलाल, रामजनम और मेरे पिता राजेन्द्र यादव पुत्र विक्रम यादव ने इसका विरोध किया तो सतीश रंजन गौड़ एवं उनके तीनों साथी लाठी-डण्डे से हम लोगों को बुरी तरह मारने-पीटने लगे जिससे हम लोगों को काँफी चोटें आयी है उसके बाद असलहे से मेरे ऊपर गोलियाँ चलाने लगे एक गोली मेरे करकट को छेदते हुये बाहर निकल गयी । इन सब घटनाओ में मैं मेरे पिता व रामजनम पुत्र राजेन्द्र यादव, मिश्रीलाल पुत्र स्व0 निर्मल(धरिकार) को काँफी चोटे आयी है। इस सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0129/2021 धारा 323/504/427/307 भादवि बनाम बनाम 1- सतीश रंजन गौड़ पुत्र हीरालाल गौड़ सा0 सुकरौली थाना जैतपुर जिला अम्बेडकरनगर 2. तीन व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत हुआ जिसमे विवेचना से अभियुक्तगण 2. मंदीप गौड़ पुत्र जगदीश गौड़ साकिन जाफरपुर सुकरौली थाना जैतपुर अम्बेडकर नगर 3. विजय गौड़ पुत्र रामकरन गौड़ साकिन जाफरपुर सुकरौली थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकर नगर का नाम प्रकाश मे आया है।पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 09.09.2021 को थानाध्यक्ष अहरौला श्रीप्रकाश शुक्ल के निकट पर्यवेक्षण मे उ0नि0 राजीव कुमार सिंह मय हमराही पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर 03 नफर अभियुक्त 1. सतीश रंजन गौड़ पुत्र हीरालाल गौड़ साकिन सुकरौली थाना जैतपुर जिला अम्बेडकर नगर 2. मंदीप गौड़ पुत्र जगदीश गौड़ साकिन जाफरपुर सुकरौली थाना जैतपुर अम्बेडकर नगर 3. विजय गौड़ पुत्र रामकरन गौड़ साकिन जाफरपुर सुकरौली थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकर नगर को फुलवरिया तिराहा से समय करीब 08.30 बजे गिरफ्तार किया गया । मौके पर तलाशी से अभियुक्त मंदीप गौड के पास से एक अदद तमंचा व एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । पुछताछ में उसने बताता कि यह वही तमंचा है जिससे उस दिन ढाबा पर फायर किया था । बरामदी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0-0129/2021 धारा 323/504/427/307 भादवि 2. मु0अ0सं0 0133/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 0129/2021 धारा 323/504/427/307 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 0133/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1- सतीश रंजन गौड़ पुत्र हीरालाल गौड़ सा0 सुकरौली थाना जैतपुर जिला अम्बेडकरनगर
2 मंदीप गौड़ पुत्र जगदीश गौड़ साकिन जाफरपुर सुकरौली थाना जैतपुर अम्बेडकर नगर
3. विजय गौड़ पुत्र रामकरन गौड़ साकिन जाफरपुर सुकरौली थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकर नगर
बरामदगी
एक अदद कट्टा 0.315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 0.315 बोर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 राजीव कुमार सिंह, का0 शिवम कुमार, का0 विक्रम सिंह, का0 शशिकान्त तिवारी, रि0म0का0 नेहा शुक्ला थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button