पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा थाना मोहम्मदपुर खाला, रामनगर, चौकी मित्तई(थाना देवा) का आकस्मिक निरीक्षण कर दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश

समित अवस्थी मंडल ब्यूरो प्रतिनिधि अयोध्या
जनपद बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा थाना मोहम्मदपुरखाला, रामनगर व चौकी मित्तई(थाना देवा) का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना/चौकी कार्यालय, आगन्तुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, कंप्यूटर-कक्ष, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण किया गया। पुलिस कर्मियों को जनता के साथ शालीन व्यवहार व उनकी समस्याओं का समुचित निस्तारण किये जाने का निर्देश दिया गया तथा एच.एस. सूची का निरीक्षण कर निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया। सर्दियों में चोरी आदि की घटनाओं पर नियन्त्रण रखने हेतु सम्बन्धित चौकीदारों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। थाना/चौकी परिसर को स्वच्छ रखने, कार्यालय अभिलेखों के बेहतर व व्यवस्थित रख-रखाव एवं उनको अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।




