अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
हमारी रसोई घर का औषधालय है, आंगन की तुलसी और द्वार की नीम हमारे स्वास्थ्य की सुरक्षा गार्ड हैं।

जिनके घर की रसोई में हल्दी, आंगन में तुलसी और द्वार पर नीम होती है उनके घरों में हकीम की जरूरत नही पड़ती।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी। हमारी रसोई घर का औषधालय है, आंगन की तुलसी और द्वार की नीम हमारे स्वास्थ्य की सुरक्षा गार्ड हैं, जिनके घर की रसोई में हल्दी, आंगन में तुलसी और द्वार पर नीम होती है उनके घरों में हकीम की जरूरत नही पड़ती। यह विचार प्रख्यात योग प्रशिक्षक सेनि योग, आयुर्वेद एवं दर्शन आचार्य डा शशि कुमार अवस्थी ने बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा जीवनीय सोसाइटी के सहयोग से संचालित मिशन आरोग्यकर के तहत बनीकोडर विकास खण्ड के ग्राम कलवारताल एवं हरीशनगर में गृहणियों, ग्रामीणों को स्वास्थ्य स्वावलम्बन के लिए।

दिनचर्या, ऋतुचर्या की जागरूकता एवं औषधीय पौधे व 11 प्रकार की सब्जियों के बीज व आयुष की शंशमनी बटी, आयुष-64 दवाएं वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। श्री अवस्थी ने कहा कि मांताएं परिवार की प्राथमिक चिकित्सक होती हैं, और प्राथमिक औषधालय उसकी रसोईं होती है, जागरूक एवं जानकार गृहणियां इस औषधालय से परिवार व बच्चों की अधिकांश स्वास्थ्य परेशानियां दूर कर सकती है। मिशन आरोग्यकर कार्यक्रम इसी उद्देश्य से गांवों में संस्था संचालित कर रही है इसके लिए संस्था धन्यवाद की पात्र हैं। श्री अवस्थी ने योग एवं दिनचर्या व ऋतु चर्या की विस्तृत जानकारी दी। राजकीय आयुष चिकित्सालय, आयुष योग वेलनेस सेन्टर उधौली के डा एसके अवस्थी ने बताया कि इस क्षेत्र में श्वंसन रोग, चर्म रोग और उदर सम्बंधी रोग बहुतायत पाये जा रहे हैं। इनमें श्वंसन रोग का मुख्य कारण श्वांस लेने की सही जानकारी न होना, धूल धुंध में कार्य करना, और धूम्रपान करना है, चर्म रोग का मुख्य कारण अत्यधिक मात्रा में एण्टीबायोटिक अंग्रेजी दवाएं लेना तथा उदर रोग का मुख्य कारण अनियमित दिनचर्या, खान-पान है।

यदि लोग इन सभी कारणों को दूर करने का प्रयास करें तथा योग एवं प्राणायाम करें तो सदैव स्वस्थ्य रहेंगे। श्री अवस्थी ने श्वसन सम्बंधी योग कराकर बताया और शंशमनी बटी, व आयुष-64 दवाओं के प्रयोग एवं उपयोगिता की जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक व संस्था अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सभी ग्रामीणों को तुलसी, कालमेघ अश्वगंधा के पौधे तथा 11 प्रकार की सब्जियों के बीज देते हुए कहा कि अंधाधुन्ध कीटनाशक एवं रसायनों के प्रयोग से उगाई जा रही सब्जियां एवं अनाज स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते जा रहे हैं।





