ब्यूरो चीफ ; दिलीप मिश्रा।
फ़तेहपुर, बाराबंकी। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ‘यूटा’ द्वारा शिक्षा क्षेत्र निंदूरा बाराबंकी में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर प्रमुखता के साथ चर्चा की गयी। इसी क्रम में यूटा की ब्लाक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। विस्तार करते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव की स.अ. बाती शर्मा को ब्लॉक उपाध्यक्ष पद, उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहसंड़ की स.अ. सुनीता को महिला ब्लॉक उपाध्यक्ष, उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहसंड की स.अ. सरोज रावत को ब्लॉक संगठन मंत्री, उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहसंड अर्चना कनौजिया को प्रचार मंत्री महिला, प्राथमिक विद्यालय छिलगवाँ के प्र.अ. शरद पाण्डेय को ब्लॉक संगठन मंत्री, स.अ. बृजेश कुमारी जियनपुर को आय व्यय निरीक्षक, उच्च प्राथमिक विद्यालय अटाहरा के स.अ. अमित कुशवाहा को ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर नामित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला महामंत्री सत्येन्द्र भास्कर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा, कि आशा है आप सभी संगठन द्वारा दी गयी नवीन जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन की रीतियों-नीतियों के अनुरूप पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष सुशील सैनी, महामंत्री उमाकान्त पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान वर्मा, उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश, नीरज रावत, सुनील कुमार, श्वेता सिंह आशु, मनोज विद्यार्थी, नंद किशोर, शांति स्वरूप पांडेय, प्रियंका आदि शिक्षक साथी उपस्थित रहे।