ट्रक व पिकप में हुई आमने सामने से जोरदार टक्कर दो लोग गम्भीर घायल

रिपोर्ट अनिल कुमार सोनी
बड्डूपुर बाराबंकी:- बड्डूपुर थाना अंतर्गत बाबा कुटी के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने पिकप वाहन में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सीतापुर जनपद के नगर कोतवाली निवासी पिकप चालक सौरभ गुप्ता व अशोक जायसवाल दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पी आर वी 1730 में तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश चंद्र यादव, कांस्टेबल उत्तम चतुर्वेदी, हेड कांस्टेबल चालक बाबूलाल चौहान, होमगार्ड ज्वाला प्रसाद ने कड़ी मशक्कत के बाद पिकअप डाला से निकालकर घायलों को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया। जहां पर दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रिफर कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बड्डूपुर थाना प्रभारी गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। फरार ट्रक की खोजबीन के प्रयास किए जा रहे हैं।




