
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
फिरोजाबाद। थाना जसराना पुलिस ने दिनांक 08.07.2024 को नाबालिक के गलत कार्य करने के मुकदमें में वाछिंत 02 अभियुक्त 1. मोनू कुमार पुत्र भीष्मपाल 2. प्रशान्त उर्फ छोटू पुत्र राजेश कुमार को मुखबिर खास की सूचना पर शिकोहाबाद तिराहा कस्बा मुस्तफाबाद से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना जसराना पर मुकदमा संख्या 249/2024 धारा 376डी, ए/323/506 भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत है। अभियुक्तगण को आवश्यक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।




