12 वर्ष पूर्व छोटेलाल (गुमशुदा) की हत्या करने वाले दो आरोपी नीरज व पुष्पा गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
परिवारीजनों द्वारा 13.02.2012 को थान उत्तर पर छोटेलाल के गुमशुदा होंने के सम्बन्ध में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी..
छोटेलाल की हत्या कर घर में बने सीवर टैंक में लाश को छपा दिया गया था व मकान को किसी अन्य को बिक्री कर दिया था…..
सीवर की सफाई के दौरान मिले कंकाल ने किया हत्या का पर्दाफाश…..
हत्या में शामिल तीसरे अभियुक्त, अभियुक्ता पुष्पा के पति सुशील कुमार की वर्ष 2018 में हो चुकी है मृत्यु…..
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा वर्ष 2012 में छोटेलाल की हुई हत्या का सफल अनावरण करते हुए गुमशुदा छोटेलाल की हत्या करने वाले अभियुक्त :-
1 . नीरज पुत्र बुद्धसेन
2 . पुष्पा पत्नी सुनील निवासीगण मौहल्ला कृष्णा नगर थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद को आज दिनांक 12- 05-2024 को समय 07.10 बजे सीएनजी पेट्रोल पम्प के पास दीवानी चौराहा कचहरी के पास से गिरफ्तार किया।
घटना का संक्षिप्त विवरण:-
छोटे लाल पुत्र स्व० महाराज सिंह निवासी सुदामा नगर (कृष्णा नगर) थाना उत्तर फिरोजाबाद की गुमशुदगी थाना उत्तर फिरोजाबाद पर दिनांक 13.02.2012 को दर्ज हुई थी जिसका कंकाल दिनांक 23.01.2023 को सुनील कुमार पुत्र बुद्धसैन व नीरज कुमार पुत्र बुद्धसैन निवासी कृष्णा नगर के बिक्री किये गये मकान के सीवर टैंक से बरामद होने के बाद मृतक छोटेलाल की शिनाख्त कपड़ो से मृतक के भाई धनीराम उर्फ धन सिंह पुत्र महाराज सिंह निवासी नई आबादी टापाखुर्द थाना उत्तर फिरोजाबाद द्वारा मुकदमा संख्या 0095/2023 धारा 302/201/120बी भादवि में पंजीकृत कराया गया था। विवेचना क्रम में थानाध्यक्ष थाना उत्तर फिरोजाबाद मय उपनिरीक्षक अशोक कुमार, एचसीपी जितेन्द्रपाल राजौरिया, महिला उपनिरीक्षक प्रि० नीतू मय हमराही, म0का0 229 साधना, हे0का0 200 अशोक कुमार, का0 836 लवप्रकाश के पर्याप्त साक्ष्य अभियोग में आरोपी के विरूद्ध पाये जाने पर अभियुक्त नीरज पुत्र बुद्धसेन व अभियुक्ता पुष्पा पत्नी स्व० सुनील निवासीगण कृष्णा नगर थाना उत्तर फिरोजाबाद को समय 07.10 बजे सीएनजी पैट्रोल पम्प से गिरफ्तार किया गया है अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मृतक छोटेलाल सुनील कुमार का भी दोस्त था जो सुनील कुमार के साथ जुआ खेलता था जिसके कारण सुनील कुमार ने अपने भाई नीरज कुमार की चल अचल सम्पत्ति को जुआ में बिक्री कर दिया तथा गिरवी रख दिया। जिसका विरोध जब अभियुक्त नीरज कुमार व अभियुक्ता पुष्पा देवी ने किया तो सुनील कुमार ने छोटेलाल का पक्ष लेते हुये अपने भाई व पत्नी से मारपीट की जिसका बदला लेने के लिये अभियुक्त नीरज कुमार अपने भाई सुनील कुमार के साथ घर पर लाकर 01. सुनील कुमार पुत्र बुद्धसैन 2. नीरज कुमार पुत्र बुद्धसैन 3. पुष्पा देवी पत्नी सुनील कुमार ने मिलकर छोटेलाल की हत्या करके घर में बने सीवर टैंक में लाश को छिपा दिया था और उस मकान को बिक्री कर दिया। मकान क्रय करने बाले उमेश चन्द्र द्वारा टैंक की सफाई करते समय टैंक से कंकाल तत्र मिले होने की सूचना थाने पर दी कंकाल तंत्र के साथ पाये हुये कपड़ो की शिनाख्त मृतक छोटेलाल के भाई ने की और दिनांक 29.01.2023 को मुकदमा पंजीकृत कराया। घटना में तीन अभियुक्त शामिल होना पाये गये थे। जिसमें अभियुक्त सुनील कुमार की मृत्यु वर्ष 2018 में हो गयी थी। शेष दोनों अभियुक्तो को गिरफ्तार कर धारा 302/201 भादवि में जेल भेजा जा रहा है।




