उत्तर प्रदेशबाराबंकी
मोबाइल की दुकान से नगदी व कीमती सामान ले उड़े चोर

ब्यूरो रिपोर्ट : दिलीप मिश्रा।
फ़तेहपुर, बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र अंतर्गत छेदा चौकी से करीब पाँच सौ मीटर दूर स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के पास की उमेश मोबाइल सेंटर की दुकान में पीछे से अज्ञात बेखौफ चोर ने नकब लगा कर हजारों की नगदी व मोबाइल कम्प्यूटर सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। चोरों की इस बेखौफ़ हरकत से छेदा चौकी पुलिस की गस्त व सुरक्षा व्यवस्था की पोल जरूर खुल गई है। उक्त घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।।




