थाना रामनगर पुलिस ने 02 किलो 450 ग्राम गांजा के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

मंडल प्रतिनिधि समित अवस्थी अयोध्या
जनपद बाराबंकी
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आर.एस.गौतम व क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री दिनेश कुमार दूबे के पर्यवेक्षण में तस्करों/शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई।
आज दिनांक 04.10.2020 को प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री रामचन्द सरोज के कुशल नेतृत्व में अभिसूचना को विकसित करते हुए थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1. मो0 रईस पुत्र मो0 उबैस 2. गोलू मिश्रा पुत्र भगौती प्रसाद मिश्रा निवासीगण गणेशपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को समय करीब 11.25 बजे केसरीपुर क्रासिंग के आगे महादेवा गेट के पास थाना रामनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना रामनगर पर मु0अ0सं0 444-445/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. मो0 रईस पुत्र मो0 उबैस निवासी गणेशपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
2. गोलू मिश्रा पुत्र भगौती प्रसाद मिश्रा निवासी गणेशपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
*पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री रामचन्द सरोज जनपद बाराबंकी।
2. व0उ0नि0 श्री रघुवीर सिंह थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
3. उ0नि0 श्री संजीव कुमार थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
4. आरक्षी विनय कुमार वर्मा, आरक्षी देवप्रीय रावत थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
5. आरक्षी सौरभ यादव थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।




