Advertisement
अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशदेश दुनियादेश विदेशबाराबंकी
Trending

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय देवा में वन महोत्सव का भावपूर्ण शुभारंभ।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय देवा में वन महोत्सव का भावपूर्ण शुभारंभ।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा 

बालिकाओं ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ।

बाराबंकी।  वन रेंज देवा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मंगलवार को वन महोत्सव का शुभारंभ पूरे भाव और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यालय स्टाफ एवं छात्राओं ने मिलकर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी हेमंत मणि शांत, उपक्षेत्रीय वन अधिकारी उमेश कनौजिया, वन दरोगा ओ.पी. यादव, वन दरोगा मनोज कुमार, वन दरोगा राजेश मिश्रा, वन रक्षक सुरेन्द्र नाथ सैनी, वन रक्षक गौरव पाठक एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष बंकी सचिन कुमार,राजेंद्र वर्मा,ओंकार सिंह,अमरीश चंद्र मौर्य सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए।

विज्ञापन

इस अवसर पर जनकल्याण किसान एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्म कुमार यादव एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष बंकी सचिन कुमार भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। विद्यालय की प्रभारी वार्डन सुधा आर्या के नेतृत्व में पूर्णकालिक शिक्षिका प्रियंका सिंह, शिवानी शुक्ला, रूबी प्रभाकर, मंजू देवी, अंशकालिक शिक्षिका राधा सिंह, अंशकालिक शिक्षक अभिषेक कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह, लेखाकार नीलम तिवारी, मुख्य रसोइया रंजीता, सहायक रसोइया सरोज, सुनीता देवी, चपरासी अजय कुमार यादव एवं चौकीदार मेंवालाल सहित समस्त स्टाफ ने पौधरोपण किया। छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। वन विभाग के अधिकारियों ने छात्राओं को वृक्षों के महत्व एवं उनकी देखभाल के प्रति जागरूक किया।

विज्ञापन 2

क्षेत्रीय वन अधिकारी हेमंत मणि शांत ने वन महोत्सव को सफल बनाने हेतु आमजन से अपील करते हुए कहा कि “वृक्ष ही जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी रक्षा का संकल्प ले। तभी हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण दे पाएंगे।

विज्ञापन 3

इस मौके पर जनकल्याण किसान एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्म कुमार यादव ने पर्यावरण संरक्षण हेतु अपील करते हुए कहा, “पेड़-पौधे हमारे सच्चे मित्र हैं। किसान भाइयों और नौजवानों से मेरी अपील है कि खेत की मेड़ों पर, घर-आंगन में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। पर्यावरण बचेगा तभी हमारा जीवन बचेगा। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि वन महोत्सव के तहत सप्ताह भर निबंध, चित्रकला और भाषण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित कर छात्राओं को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाया जाएगा।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button