थाना रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मंजू हत्याकांड का सफल अनावरण कर 2 हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

रिपोर्ट -समित अवस्थी
बाराबंकी /दिनांक 01.11.2026 को वादिनी वंदना पत्नी ओमप्रकाश निवासिनी ग्राम बिंदौरा परसपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ने तहरीर दी कि उसकी बड़ी बहन मंजू पुत्री सेमई उम्र करीब 42 वर्ष निवासिनी ग्राम महादेवा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी की भाई संदीप व भाभी शीतल ने ईंट से मारकर हत्या कर दी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रामनगर पर मु0अ0सं0 448/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी रवीना त्यागी द्वारा घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में स्वाट/सर्विलांस व थाना रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस/डिजिटल डेटा की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक- 03.11.2026 को मु0अ0सं0 448/2026 धारा 103(1) बीएनएस से सम्बन्धित 02 हत्याभियुक्तों 1. संदीप पुत्र सेमई, 2. शीतल उर्फ मायावती पत्नी संदीप निवासीगण ग्राम महादेवा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को गजपतिपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर हत्याभियुक्तों की निशानदेही/कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद ईंट को बरामद किया गया।
घटनाक्रम-
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त संदीप कुमार का मकान महादेवा कॉरिडोर में चला गया था, जिसके बदले में उसे मुआवजा (करीब 42 लाख रूपये) मिला था, अभियुक्त संदीप अपनी बहन को महादेवा कॉरिडोर में मिला पैसा नहीं देना चाहता था, इसी रंजिश के कारण संदीप व उसकी पत्नी शीतल उर्फ मायावती ने दिनांक 30.10.2026 को मन्जू की हत्या करने की योजना बनाई और दोपहर में जब मन्जू किचन में खाना बना रही थी, तभी दोनों पति-पत्नी ने मिलकर किचन में रखी ईंट से मन्जू के सिर और मुंह पर कई बार वार किया जिससे मंजू की मृत्यु हो गयी।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
संदीप पुत्र सेमई निवासी ग्राम महादेवा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी
शीतल पत्नी संदीप निवासी ग्राम महादेवा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी
बरामदगी-
01 अदद ईंट
अपराधिक इतिहास
1.संदीप कुमार पुत्र सेमई निवासी महादेवा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी
1.मु0अ0सं0-264/23 धारा-323/34/384/427/447/504/506 भादवि
मु0अ0सं0-583/24धारा-115(2)/351(2)/351(3)/352 बीएनएस
मु0अ0सं0-615/22 धारा-323/504/506 भादवि
मु0अ0सं0-372/2026 धारा-115(2)/351(3)/352 भादवि
मु0अ0सं0 448/2026 धारा 103(1) बीएनएस
मु0अ0सं0 141/2026 धारा 115(2)/352351(2) बीएनएस
2. शीतल उर्फ मायावती पत्नी संदीप कुमार महादेवा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी
1.मु0अ0सं0 141/2026 धारा 115(2)/352351(2) बीएनएस
2.मु0अ0सं0-372/2026 धारा-115(2)/351(3)/352 बीएनएस
3.मु0अ0सं0 448/2026 धारा 103(1) बीएनएस




