अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending
बाराबंकी: पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं पर गंभीर हुए पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, त्वरित समाधान के निर्देश!

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
बाराबंकी। पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान और उनकी शिकायतों के निस्तारण को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आया। रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बाराबंकी ने पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याओं को सुना।
गोष्ठी के दौरान पेंशनर्स की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया।




