उत्तर प्रदेशरायबरेली
Trending
शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 19.02.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के दौरान मुखविर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या-565/2025 धारा-69/352/351(3) बीएनएस का वांछित अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र रामनरेश निवासी अतरहर थाना खीरो जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र अन्तर्गत अतरहर पुलिया के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।



