हाथरस में सपा कार्यालय पर सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
हाथरस। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल तथा महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी चिंतक और शिक्षाविद आचार्य नरेंद्र देव की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का आयोजन सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण एवं देश की एकता-अखंडता में दिए गए योगदान और आचार्य नरेंद्र देव के स्वतंत्रता आंदोलन, शिक्षा तथा समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने में निभाई गई भूमिका को याद किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, आदित्य प्रकाश वर्मा, ललित चौधरी, चेतन शर्मा, मनोज शर्मा, सतीश लोधी, संदीप वाल्मीकि, अनुज उपाध्याय, चिंटू शर्मा, प्रदीप कुशवाहा और चंद्रपाल बघेल सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




