एस टी एफ बरेली व थाना नवाबगंज बरेली पुलिस ने तीन अफीम तस्करों को 03 किलो अवैध अफीम के साथ किया गिरफ्तार ।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जनपद बरेली थाना नवाबगंज पुलिस
द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त तस्कर/ अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज के कुशल नेतृत्व में दिनांक 11.12.2022 को STF बरेली टीम को प्राप्त सूचना के आधार पर STF टीम व थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा नवाबगंज से बरखेडा जाने वाले रास्ते पर ग्राम रानीगंज धर्मकांटा के पास 03 अफीम तस्कर अभियुक्त :-
1. रामलाल पुत्र उमराय निवासी मोहम्मद नगर मजरा करतौली थाना बिनावर जनपद बदायूँ ।
2. जोधा सिहं पुत्र लक्ष्मन सिंह निवासी ग्राम सिठौरा मढीनाथ थाना सुभाषनगर जनपद बरेली।
3. जतन कश्यप पुत्र शिव सिंह निवासी ग्राम करतौली थाना बिनावर जनपद बदायूँ को 03 किलो अवैध अफीम सहित गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नवाबंगज जनपद बरेली पर मुकदमा संख्या 529/22 धारा 8/18 एन. डी. पी. एस एक्ट पंजीकृत हुआ है। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
- पुलिस टीम :-
1. उपनिरीक्षक मोअज्जम अली खां STF बरेली।
2. मुख्य आरक्षी रामजी STF बरेली।
3. मुख्य आरक्षी संजीव कुमार सिंह STF बरेली।
4. आरक्षी राहुल कुमार STF बरेली
5. आरक्षी कुलदीप कुमार STF बरेली।
6. आरक्षी कमाण्डो खान मोहम्मद STF बरेली।
7. मुख्य आरक्षी चालक मनोज कुमार अवस्थी एस.टी.एफ बरेली।
8.उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार थाना नवाबगंज बरेली।
9 हेड कांस्टेबल राकेश सिंह थाना नवाबंगज बरेली।




