Advertisement
बहराइच

अपहरण करने वाले 03 नफर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व अपहरण में प्रयुक्त वाहन UP15BB6500 स्विफ्ट डिजायर बरामद

रिपोर्ट-समित अवस्थी
हत्या की मंशा से नेपाली नागरिक का किये गये अपहरण में पुलिस की सक्रियता के फलस्वरूप नेपाली नागरिक को सकुशल बचाया गया व अपहरण करने वाले 03 नफर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व अपहरण में प्रयुक्त वाहन UP15BB6500 स्विफ्ट डिजायर बरामद थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच

बहराइच- पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला जनपद बहराइच द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना रूपईडीहा पर आज दिनांक 24.01.2024 को मु0अ0सं0 38/2024 धारा 364 भादवि से संबंधित अपहृत नेपाली नागरिक पेसल खत्री S/0 गिर बहादुर खत्री नि0गांव पालिका लीखू वार्ड न0 7 थाना गांव पालिका लीखू जिला ओखल डूंगा नेपाल राष्ट्र के संबंध में पंजीकृत हुआ । प्रकरण की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल एक टीम नि0अं0 बृजेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित कर अपहृत नेपाली नागरिक को अन्टहवा जंगल से सकुशल बरामद करने हेतु आदेशित निर्देशित कर मामूर किया गया । पुलिस टीम अपहृत नेपाली नागरिक की तलाश में बाबागंज चौराहे पर मौजूद थी कि तभी मुखबिर खास जिसके द्वारा सूचना दिया गया कि एक वाहन UP15BB6500 स्विफ्ट डिजायर जिससे बचाओ बचाओ की आवाज आ रही थी और वाहन में कई लोग सवार है अंटहवा जंगल की तरफ जा रहे है इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मुख्य सरयू नहर होते हुए अंटहवा जंगल की तरफ रवाना हुई और अंटहवा जंगल में पहुँच कर पुलिस पार्टी टीमो में विभाजित होकर अंटहवा जंगल में अपहृत नेपाली व्यक्ति का तलाश करने लगे कि जंगल में घटना में प्रयुक्त वाहन UP15BB6500 स्विफ्ट डिजायर दिखाई दी जिसके पास चारो तरफ दबे पांव पहुँचकर देखा गया तो पहली सीट पर तीन व्यक्ति बैठे थे जिसमें बीच में अपहृत नेपाली नागरिक मिला जिसके दोनो हाथ पीछे करके मफलर से बांधा गया था पुलिस की सक्रियता के चलते अपहृत नेपाली नागरिक को सकुशल कब्जा पुलिस में लिया गया तथा 03 नफर अपहरणकर्ताओ को मौके से गिरप्तार किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि नेपाली नागरिक पेसल खत्री S/0गिर बहादुर खत्री उपरोक्त व अपहरणकर्ताओ के मध्य फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी तथा दोनो के मध्य कारोबार भारत से नेपाल व नेपाल से भारत होने लगा । दिनांक 22.01.2024 को कस्बा रूपईडीहा में इकट्ठा हुए बातचीत करने लगे तभी नेपाली नागरिको से हम लोगो को कारोबार में धोखा महसूस होने लगा तब हम लोगो ने नेपाली नागरिको से बताये कि कारोबार में धोखा देने का परिणाम हत्या होता है हमने हत्या करने के लिए नेपाली नागरिक को पकड़कर कार में बैठाकर अपहरण किया था और हम लोग इधर उधर घूमते रहे और पेसल खत्री उपरोक्त की हत्या करने अटहवा जंगल आये थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया । तत्पश्चात पकड़े गये अभियुक्तो व बरामद नेपाली नागरिक मय वाहन स्विफ्ट डिजायर को साथ लेकर थाना रूपईडीहा आये । पकड़े गये अपहरणकर्ताओ के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है । बरारमद शुदा नेपाली नागरिक को नेपाली पुलिस के माध्यम से वादी मुकदमा मदन खत्री S/0 प्रेम बहादुर खत्री नि0 गांव पालिका लीखू वार्ड न0 7 थाना गांव पालिका लीखू जिला ओखल डूंगा नेपाल राष्ट्र को सुपुर्द किया गया । जिस पर वादी मुकदमा व नेपाली पुलिस द्वारा थाना रूपईडीहा व जनपद बहराइच पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा किया गया ।

अभियुक्त का नाम पता-
01. कमाल पुत्र बसलू नि0 सिसौया थाना धोरहारा जनपद लखीमपुर खीरी
02. मोनू खाँ पुत्र जव्वाद खाँ नि0 करमपुरवा जनपद लखीमपुर खीरी
03. रिजवान खाँ पुत्र करार खाँ नि0 मुंडा थाना निघासन लखीमपुर खीरी

बरामद नेपाली नागरिक का नाम पता-
पेसल खत्री S/0 गिर बहादुर खत्री नि0 गांव पालिका लीखू वार्ड न0 7 थाना गांव पालिका लीखू जिला ओखल डूंगा नेपाल राष्ट्र

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम का नाम
1. नि0अ0 बृजेन्द्र कुमार मिश्रा
2. व0उ0नि0 रूदल बहादुर सिंह
3. उ0नि0 बिहारी सिंह यादव
4. उ0नि0 रामगोविन्द वर्मा (चौकी इंचार्ज बाबागंज)
5. हे0का0 रवि सिंह
6. का0 धीरज कुमार
7. का0 भरत यादव
8. का0 धर्मनाथ साहनी
9. का0 रामवीर चौहान
10. का0 संदीप चौहान

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button