एहसास द्वारा संचालित उप्र फ़ूड बैंक द्वारा बेसहारा व जरूरतमंद 100 बच्चो, महिलाओं को 31वें माह का राशन बनीकोडर ब्लॉक परिसर में शोसल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखते हुए वितरित किया

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी। एहसास द्वारा संचालित उप्र फ़ूड बैंक की बाराबंकी इकाई द्वारा राम सनेही घाट तहसील क्षेत्र के बेसहारा व जरूरतमंद 100 बच्चो, महिलाओं को 31वें माह का राशन बनीकोडर ब्लॉक परिसर में शोसल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखते हुए वितरित किया गया। शुक्रवार को अलग अलग समय पर बुलाये गए लाभार्थियों को राशन किट् प्रदान करते हुए तहसीलदार श्री तपन कुमार मिश्र ने कहा कि कोविड 19 की इस गम्भीर समस्या में जरूरतमंद लोगों की भूख मिटाने का कार्य ईश्वरीय है। फ़ूड बैंक द्वारा जरूरतमंद लोगों की अनवरत मदद किया जाना किया जाना इस क्षेत्र के गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा है इसके लिए एहसास की महासचिव डॉ शचि सिंह और बाराबंकी फ़ूड बैंक के संयोजक रत्नेश कुमार धन्यवाद के पात्र हैं। तहसीलदार ने कहा कि अन्न दान करने से आत्मा को संतुष्टि मिलती है, हर व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने आस पास ध्यान रखे कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये। चाइल्ड लाइन के निदेशक व बाराबंकी फ़ूड बैंक के संयोजक रत्नेश कुमार ने सभी लोगो को मास्क वितरित किया और कोविड-19 से बचने के लिए दो गज देह दूरी बनाए रखने, अपने हाथों को साबुन से धोते रहने और अनावश्यक घर से बाहर न निकलने के लिए जागरूक किया।उल्लेखनीय है कि बाराबंकी में फ़ूड बैंक का संचालन अक्टूबर, 2017 से अनवरत किया जा रहा है, फ़ूड बैंक से 100 बेसहारा अनाथ बच्चों, विधवा महिलाओं को प्रतिमाह दो-दो किलो आटा, चावल, दाल एक-एक किलो चीनी, नमक, तेल, दलिया दो सौ ग्राम हल्दी, 100 ग्राम सब्जी मसाला बिस्कुट आदि खाद्यान्न का किट् दिया जा रहा है। शुक्रवार को बनीकोडर ब्लॉक परिसर में 40 लाभार्थियों को तहसीलदार ने अपने कर कमलों से वितरित किया तथा 60 लाभार्थियों को चाइल्ड लाइन की टीम द्वारा होम डिलीवरी कर लाभार्थियों के घर पहुंचाया गया। इस मौके पर चाइल्ड लाइन टीम लीडर
अवधेश कुमार, सदस्य पंकज राना, राम कैलाश, अखिलेश कुमार, अंजली जायसवाल, वंदना
देवी आदि लोगो द्वारा मुख्य रूप से लाभार्थियों के घर राशन पहुंचाया गया।




